Wednesday, 28 August 2024

Quize 15


English Speaking Course Day 15 Notes
Simple Sentences – Present – Category 1
पहचान –  वाक्य के अंत में  – है, हैं, हो, हूँ।
Auxiliary Verbs:
Is – 3rd Person Singular Subject के साथ
Am – I (1st Person Singular Subject) के साथ
Are – बाकी सभी Subject के साथ
Rules:
Affirmative Sentence: + is/am/are + Obj.
Negative: Sub + is/am/are + not + obj.?
Interrogative: <WH> + is/am/are + Sub + Obj.?
Int. : <WH> + is/am/are + Sub + not + Obj.?
Special Cases
Interrogative : <WH – Sub.> + is/am/are + not + Obj.?
Neg. Int.: <WH – Sub.> + is/am/are + Obj.?
Please note –
इस तरह के Simple Sentences में यदि “समय से“ का ज़िक्र हो जाये, जैसे – “वो सुबह से ऑफिस में है।“ तो ऐसे में is/am/are की जगह पर Subject के अनुसार has been/have been का प्रयोग हो जाता है।
जब भी किसी सेंटेंस में Object नहीं होता वहाँ पर “There” का यूज़ करके भी sentence को बनाया जा सकता है। और यहाँ तक कि ऐसे वाक्यों में आप There का यूज़ Subject के रूप में भी कर सकते हैं। (ये बात समझने के लिए Video ज़रूर देखिए।
“समय  से” के लिए Since / for का यूज़ कब करते हैं –SINCE – किसी बीते निश्चित समय से (Since a point in time in the past)
Since 2 o’clock / 2AM / 2PM….           
Since 1998 / 2002 / 2020….               
 Since morning / evening / afternoon / night….                           
Since Monday / Tuesday / Wednesday.    Since yesterday /  day before yesterday / birthday / anniversary / that day….       
Since childhood / since adulthood /      
Since birth /                                          
Since the beginnin.                               
Since you are here. (जब से आप यहाँ हो) /           
Since I left. (जब से मैं निकला) /.                 
Since you called me(जब से आपने मुझे बुलाया).
FOR –  किसी बीते समय की अवधि से          
(For a period/duration of time)                         
For 2 seconds / 2 minutes / 2 hours / 2 days / 2 weeks / 2 months / 2 years / 2 decades (दो दशक से) / 2 centuries (दो शताब्दियों से)…           For a long (लम्बे समय से)/                            
For a long time (लम्बे समय से)/            
 For a while (थोड़े समय से) /                         
 For a short while(थोड़े समय से)…                  
For many days (कई दिनों से)/                        
For many hours (कई घंटों से) /.                    
For many years(कई सालों से),                     
 For many centuries (कई शताब्दियों से)…    
  For few seconds (कुछ सेकन्ड से)/.                
For few minutes(कुछ मिनट से) /.                  
For few hours(कुछ घंटों से) /.                       
 For few days(कुछ दिनों से)…
Examples covered in the video
रवि एक अच्छा लड़का है। (Affirmative)
Ravi is a good boy.
रवि एक अच्छा लड़का नहीं है।( Negative)
Ravi is not a good boy.
नोट – किसी भी Question वाले सेटेंस में या किसी भी Interrogative Sentence का answer अगर आप Yes/No में दे सकते हैं, तो ऐसे में आपको WH family member का यूज़ कभी नहीं होता। जब भी किसी Question का Answer अगर आप Yes/No में नहीं दे पाते है। बल्कि आपको कुछ बताना पड़े तो ऐसे में आपको WH family member का यूज़ करना है। (ये बात समझने के लिए Video ज़रूर देखिए।)
क्या रवि एक अच्छा लड़का है? (Interrogative)
Is Ravi a good boy?                                  
क्या रवि अच्छा लड़का नहीं है? (Neg. Int.)
Is Ravi not a good boy?                           
रवि अच्छा लड़का क्यों है? (Interrogative)
Why is Ravi a good boy?
रवि अच्छा लड़का कैसे है?
How is Ravi a good boy?
अंजलि सोई हुई है। (Affirmative)
Anjali is asleep.
अंजलि सोई हुई नहीं है। (Negative)
Anjali is not asleep.
क्या अंजलि सोई हुई है? (Interrogative)
Is Anjali asleep?
अंजलि क्यों सोई हुई है?
Why is Anjali asleep?
अंजलि किसके साथ सोई हुई है?
With whom is Anjali asleep?
अंजलि कहाँ सोई हुई है?
Where is Anjali asleep?
मेरी ऊँगलियाँ सूजी हुई हैं। (Affirmative)
My fingers are swollen.
मेरी ऊँगलियाँ सूजी हुई नहीं हैं।(Negative)
My fingers are not swollen.
क्या मेरी ऊँगलियाँ सूजी हुई है? (Interrogative)
Are my fingers swollen?
मेरी ऊँगलियाँ सूजी हुई क्यों है? (Interrogative)
Why are my fingers swollen?
मेरी ऊँगलियाँ सूजी हुई कैसे है?
How are my fingers swollen?
आप घर पर हैं। (Affirmative)
You are at home.
आप घर पर नहीं हैं। (Negative)
You are not at home.
क्या आप घर पर है? (Interrogative)
Are you at home?
आप घर पर क्यों हैं? (Interrogative)
Why are you at home?
आप घर पर किसके साथ है? (Interrogative)
With home are you at home.
आप सुबह से घर पर है।
You have been at home since morning.
वो सुबह से घर पर है।
He has been at home since morning.
आप सुबह से घर पर नहीं है।
You have not been at home since morning.
क्या आप सुबह से घर पर है? (Interrogative)
Have you been at home since morning?
क्या आप सुबह से घर पर नहीं है? (Neg. Int.)
Have you not been at home since morning?
एक लड़का है।
A boy is there. /
There is a boy.
चार लड़के हैं।
Four boys are there. /
There are four boys.
कोई लड़का नहीं है।
There is no boy.
कोई लड़के नहीं हैं।
There are no boys.
एक आदमी है।
There is a man.
कोई आदमी नहीं है।
There is no man.
वहाँ कोई आदमी नहीं है।
There is no man there.
कोई चारा नहीं है।
There is no option.
कुछ नल हैं।
There are a few types.
कई पेड़ हैं।
There are many trees.
घर पर एक आदमी है।
There is a man at home.
मेरी दुकान पर कोई आदमी नहीं है।
There is no man in my shop.
वहाँ पर कुछ नल हैं।
There are a few taps there (over there).
(यहाँ पर आप there की जगह over there भी कह सकते हैं, कोई फर्क नहीं पड़ता।)
जंगल में कई पेड़ हैं।
There are many trees in the forest.
कौन बैठा हुआ है?
Who is sitting? (Special Case- Int.: <WH – Sub.> + is/am/are + Obj.?)
कौन –कौन मेरे साथ है?
Who all are with me? (Special Case- Int.: <WH – Sub.> + is/am/are + Obj.?)
वहाँ किसका भाई है?
Whose brother is there? (Special Case- Int.: <WH – Sub.> + is/am/are + Obj.?)
वहाँ किसके भाई हैं?
Whose brothers are there? (Special Case- Int.: <WH – Sub.> + is/am/are + Obj.?)
वहाँ कौन सी शर्ट रखी हुई है?
Which shirt is kept there? (Special Case- Int.: <WH – Sub.> + is/am/are + Obj.?)
आप में से कितने ऑफिस में है?
How many of you are in the office? (Special Case- Int.: <WH – Sub.> + is/am/are + Obj.?)
टेबल पर कितना पैसा पड़ा हुआ है?
How much money is lying on the table? (Special Case- Int.: <WH – Sub.> + is/am/are + Obj.?)
क्लास में किसकी बहन बैठी है?
Whose sister is sitting in the class? (Special Case- Int.: <WH – Sub.> + is/am/are + Obj.?)
तुम्हारा कौन सा भाई मेरे साथ है?
Which brother of yours is with me? (Special Case- Int.: <WH – Sub.> + is/am/are + Obj.?)




No comments:

Post a Comment