Tuesday, 20 July 2021

भेड़ चाल

*भेड़ चाल*

*जहां जहां पर भेड़ों का झुंड होता है, उनको चराहने को एक गड़रिया भी होता है।*

*बहुत से लोग भेड़ के झुंड की एक भेड़-सा जीवन जीते हैं कुछ एक गडरिये (चरवाह) का।*

बदक़िस्मत सा होता है उस भेड़ का जीवन जिसके लिए गड़रिये अपना ज़मीर बेच देते हैं, वो भी उस भेड़िये के हाथ जिन्हें एक एक भेड़ की कीमत झुंड से आँकनी होती है।*

*भेड़िये की नज़र में जो कीमत भेड़ के झुंड से आंकी जाती है वो स्वंय गड़रिया नहीं जानता।* 
*और भेड़िया नहीं जानता कि जिस शेर के आगे वो इस झुंड को परोसने जा रहा है वो इस झुंड की क्या से क्या कीमत वसूल करता है।*

*इस खुले बाजार के खेल में न उस भेड़  के स्वास्थ्य व जान की वैल्यू है न ही उसके जाति-पात के रंगों या वर्गों की*

*उस भेड़ की आखिरकार जो कीमत लगती है वो होती है उसकी गिनती से। जिसकी गिनती ज्यादा उसकी उतनी उस शेर की ताकत*

*हमारे आसपास इस लोकतंत्र के बाज़ार में उसी की शर्तों के तोड़ की छलांग लगाते इस बाज़ार में  दलाल की शक्ल के कई गड़रिये दिखेंगे। आप उनकी शक्ल पर मत जाओ।*

 *हमारे भारत  स्टोर में बहुत सी नस्लों की भेड़ों का झुंड है। जो अपना मुंह छोड़कर आंख, नाक, कान  यहां तक कि अपनी ज्ञान भरपूर बुद्धि तक को ताला बंद कर अपनी मस्ती में बैठे हैं।*

*जो अपने अपने वर्ग के तेज़बुद्धि गड़रिये के हांकने (एक इशारे पर) अपनी परम्परा भेड़-चाल अपनाते हुए उसके पीछे हो लेंगे।*

 *अज्ञात शेर व्यापारी की सुपुर्दगी से हलाली तक उन झुंड की भेड़ों को नहीं मालूम कि उन्हें हांकने वाला गड़रिया या वो भेड़िया जिसने उसे वोट बैंक की कीमत पर किस साजिश भरे प्रस्ताव की बहुमत में गिनवाएगा।* 😢

*Seriously*
*July 21, 2021*

Saturday, 17 July 2021

मेरा स्वार्थ

मेरा स्वार्थ

आज जब लिखने बैठा हूँ तो नहीं मालूम कि विषय क्या रहेगा। वो भी उस मूमेंट तक कि कीबोर्ड सामने है और मेरी उस पर दौड़ने को तैयार फिंगर्स, जो अपने ऊपर पड़ने वाले दिमाग द्वारा जारी निर्देश के इशारे को भांप रही हैं जैसे को रेस लगाने को तैयार खिलाड़ी जिसे एक ग्रीन लाइट वाली वेटिंग क्लोज्ड वाली विसल का।

तो आज बात करता हूँ अपनी, जिसे समय बिताने को करना है एक काम, जो मेरा एक दिन और बिता दे, वो भी खुशी-खुशी इस डिजायर के साथ कि घर व बच्चों के काम में कोई विघ्न न हो, कोई बैड न्यूज़ न आए।

बहुत समय से मेरी एक समस्या है कि एक तो मेरी नींद कम हो गई है दूसरा, जो है भी, वो नींद तीन चार टुकड़ों में बंट-सी गई है। जिससे शरीर में जो एवरेज नींद का रिलैक्स व फ्रेशनेस होती थी वो अब नहीं रही। 

भला हो अपनी पढ़ाई-लिखाई की योग्यता का जो समय रहते कंप्यूटर-मोबाइल से काम करना सीख लिया कि जिसने जब चाहे नींद खुलने व खाली बैठे कुछ सोचने के बजाय सोशल मीडिया के साथ अपडेटेड हो लेते हैं। जिसके लिए न केवल देर सवेर किसी घर के सदस्य को डिस्टर्ब होता है और न हीं किसी पड़ोसी का डोर खटखटाने व रिलेटिव को मिलने  जाने पर महंगे फ्यूल का खर्च।

जब चाहा मोबाइल से अपने मित्र-सगे संबधी से संपर्क बना लिया। यदि एक बिजी होगा तो दूसरा तो फ्री हो ही सकता है न!

मेरे लिए लिखने को चाहूँ तो बहुत कुछ है पर यदि पढ़ने वाला इंटरेस्ट न ले तो अधिक लंबा लेख नहीं लिखना मजबूरी बन जाता है। उसके लिए थोड़ी थोड़ी देर में लाइक व कमैंट्स पर नज़र जाना भी एक स्वार्थ होता है, पर क्योंकि यह स्वार्थ किसी पैसे या प्रोफेशन के साथ नहीं जुड़ा है तो निश्चिन्त हो जाता हूँ कि आपसे रिक्वेस्ट करके मैं कोई पाप नहीं कमा रहे हूं। यदि मुझे अपने विचार बदलने की भी जरूरत है तो कोई भी फ्रेंड बताने में हिचकिचाए नहीं। स्पष्ट कर दें।

#Seriously

धर्म की विचारधारा

हम चाहें किसी भी धर्म की विचारधारा रखते हों पर अपनी धार्मिक ग्रन्थों को  पढ़ाने समझाने के लिए जहां व्याख्याकार (लैक्चरार) चाहिए थे वहां पुजारियों पर डिपेंडस रहने लगे।  

जो इन ग्रन्थों को आपनी रोज़ी-रोटी का ज़रिया बना रूप-रंग, आकार, देवी देवता, मूर्ति के जैसे दर्शन कराने लगे।

जो देह अर्थात शरीर मानकर मौसम व दिन-रात के हिसाब से ठंडी-गर्मी, भूख-प्यास, आराम व श्रंगार की व्यवस्था का अहसास कराने लगे, 
और सफल भी रहे।

जिसका एक कारण तो वो भक्त लोग हैं जिन्होंने अपनी भारी भरकम पढ़ाई की डिग्रीयों के साथ साथ अपनी इस मातृ भाषा को सीखना जरूरी नहीं समझा जिसमें ये लिखे हुए हैं कि इस ग्रन्थ की भाषा का स्वंय पढ़-समझ सकते ।

धार्मिक पुस्तक या पवित्र माने जाने वाला ग्रन्थ, या कोई भी अध्यात्मक ज्ञान देने वाली पुस्तक केवल दर्शन सिर झुकाने, उन्हें सुनाने वाली काया नहीं है।

 यह तो आचरण में उतारने की श्रेष्ठ कुंजी (Key) है, जिसे खोलने, पढ़ने, समझने, अध्यन करने व इस मुताबिक  मार्ग पर चलने में इसकी उपयोगिता है, जो यह हमारे आचरण में उतरे ।

#Seriously

Tuesday, 13 July 2021

ਸਰਕਾਰ ਉਰਫ ਆਰ. ਐਸ.ਐਸ.

ਸਰਕਾਰ ਉਰਫ ਆਰ. ਐਸ.ਐਸ. ਵਲੋਂ ਗੁਰੂ ਗੋਬਿੰਦ ਸਿੰਘ ਰਚਿਤ ਰਾਮਾਇਣ, ਜਿਸਦਾ ਜ਼ਿਕਰ ਦਸਮ ਗ੍ਰੰਥ ਵਿੱਚ ਹੈ ਜਾਂ ਨਹੀਂ, ਮੈਂ ਹਾਲੀਂ ਤਾਹੀਂ ਉਸਦੀ ਤਹ ਤੱਕ ਨਹੀਂ ਗਿਆ। ਪਰ ਪਿੱਛਲੇ ਵਰ੍ਹੇ ਰਾਮ ਜਨਮ ਭੂਮੀ ਦੇ ਮੰਦਿਰ ਦੇ ਨੀਂਹ-ਪੱਥਰ ਦੇ ਰੱਖੇ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਵਿੱਚ ਥੋੜਾ ਧੁੰਦਲਾ ਜਿਹਾ ਯਾਦ ਹੈ ਕਿ ਅਕਾਲ ਤੱਖਤ ਦੇ ਕਿਸੀ ਜੱਥੇਦਾਰ ਨੂੰ ਸੱਦਾ ਪੱਤਰ ਮਿਲਿਆ ਸੀ। ਅਤੇ ਉਸ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਵਿੱਚ ਮੌਜੂਦ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਦੇ ਸਾਹਮਣੇ ਇਸ ਲਿਖਤ ਦਾ ਜ਼ਿਕਰ ਕੀਤਾ ਸੀ। ਸ਼ਾਇਦ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਵੀ ਇਸ ਵਿਸ਼ੇ ਤੇ ਕੁੱਝ ਬੋਲੇ ਸੀ।


ਪਰ ਮੇਰੇ ਇਸ ਲੇਖ ਦਾ ਇਹ ਵਿਸ਼ਾ ਨ ਹੋਣ ਕਾਰਣ ਜਿਆਦਾ ਪੁੱਛ-ਪੜਤੋਲ ਤੇ ਨਹੀਂ ਜਾ ਰਿਹਾ ਨਹੀਂ ਤਾਂ ਸਭ ਸੱਦੇ ਹੋਏ ਸਿੱਖ ਕੌਮ ਦੇ ਆਗੂ ਅਥਵਾ ਸਿਖਾਂ ਅਤੇ ਉਸ ਕਥਿਤ "ਰਾਮਾਇਣ" ਦੇ ਬਾਰੇ ਕੁੱਝ ਤਸੱਲੀ ਬਖਸ਼ ਜਾਣਕਾਰੀ ਰੱਖਦਾ ।


ਸੁਣੇ ਮੁਤਾਬਿਕ ਗੁਰੂ ਗੋਬਿੰਦ ਸਿੰਘ ਜੀ ਦੀ ਰਚਿਤ ਰਾਮਾਇਣ ਬਾਰੇ ਭੂਮਿਕਾ ਤਾਂ ਬਣਨੀ ਪਈ ਕਿ ਕੁੱਝ ਪਿਛਲੀ ਦਿਨੀਂ ਉਸ ਲਿਖਤ ਦੀ ਪੁਸਤਕ ਦਾ ਵੋਮੋਚਨ ਵੀ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਜੱਦਕੀ ਉਹ ਗ੍ਰੰਥ ਜਿਸ ਦੀ ਇਹ ਇੱਕ ਰਚਨਾ ਹੈ, ਦਾ ਵਿਵਾਦ ਹਾਲੀ ਤਾਹੀਂ ਖਤਮ ਨਹੀਂ ਹੋਇਆ ਕਿ ਇਹ ਗ੍ਰੰਥ ਗੁਰੂ ਗੋਬਿੰਦ ਸਿੰਘ ਜੀ ਦੀ ਲਿਖਤ ਹੈ ਵੀ ਕਿ ਨਹੀਂ ਜਾਂ ਇਸ ਵਿੱਚ ਮਿਲਾਵਟ ਹੈ ਤੇ ਕਿਤਨੀ ਗਹਿਰਾਈ ਵਿੱਚ ਹੈ।


ਕਿਹਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਜਾਂ ਕਿਸੀ ਵੀ ਕਾਨੂੰਨ ਜਾਂ ਨਿਯਮ ਮੁਤਾਬਿਕ ਜੇਕਰ ਕਿਸੀ ਭੂਮੀ, ਝਗੜੇ, ਲਿਖਤ ਇਤਆਦਿ ਦਾ ਜੱਦ ਤੀਕਣ ਦੋਨਾਂ ਵਾਦੀਆਂ ਦਾ ਆਪਸੀ ਜਾਂ ਕਿਸੇ ਤੀਜੇ  ਪੱਖੀ ਦੀ ਸਹਿਮਤੀ ਨਾਲ ਹੱਲ ਨ ਨਿਕਲੇ ਉਸਨੂੰ ਉਸ ਸਮੇਂ ਤੀਕਣ 'ਰੋਕ' ਲਗਾ ਦੇਣੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ। ਪਰ  ਇਸ ਮਸਲੇ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਪੱਖ ਗੁੰਡਾ ਗਰਦੀ ਤੇ ਉਤਰ ਆ ਆਪਣਾ ਦਾਅਵਾ ਮਜਬੂਤ ਕਰੇ ਤੇ ਫਿਰ ਦੂੱਜੇ ਪੱਖੀ ਨੂੰ ਜਾਂ ਤੇ ਰੱਬ ਦੇ ਭਰੋਸੇ ਰਹਿਣਾ ਪੈਂਦਾ ਹੈ ਜਾਂ ਉਹ ਮਸਲੇ ਨੂੰ ਸਮੇਂ ਉਪਰ ਛੋੜ ਦਿੱਤਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ।


ਖੈਰ, ਮੈਂ ਭੀ ਉਸ ਨਰਮ ਪੰਥੀਆਂ ਵਿੱਚੋਂ ਹਾਂ ਜੋ  ਉਸ ਸਮੇਂ ਦਾ ਇੰਤਜਾਰ ਕਰਣ ਦਾ ਜਜ਼ਬਾ ਰੱਖਦਾ ਹੈ। ਪਰ ਜਿਵੇਂ ਕਿ ਮੈਂ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਲਿਖਿਆ ਕਿ ਅੱਜ ਦਾ ਮੇਰਾ ਵਿਸ਼ਾ ਕੁਝ ਹੋਰ ਹੈ ਜੋ ਸਿੱਧਾ ਜੱਥੇਦਾਰ ਨੂੰ ਸੁਆਲ ਕਰਦਾ ਹੈ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਇਤਨਾ ਪੜ੍ਹੇ ਲਿਖੇ, ਪੀ ਐਚ ਡੀ  ਹੋਲਡਰ ਹੋਣ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਇੱਕ ਸਰਵ ਧਰਮ ਸੰਮੇਲਨ ਵਿੱਚ ਬਚਕਾਨੀ ਗੱਲ ਕਹਿ ਗਏ। ਜੋ ਨਾਕਬਿਲੇ ਬਰਦਾਸ਼ਤ ਹੈ। ਪਰ ਜਿਵੇਂ ਕਿ ਮੈਂ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕੋਲ ਤਾਕਤ ਹੈ ਅਤੇ ਕੱਲੇ ਮੇਰੇ ਸੁਆਲ ਦਾ ਉਹ ਜੁਆਬ ਨਹੀਂ ਦੇਣਗੇ ।


ਉਹਨਾਂ ਉਸ ਸੰਮੇਲਨ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਗੱਲ ਕੁੱਝ ਐਸੀ ਕਹਿ ਦਿੱਤੀ ਕਿ ਵਿਵਾਦਿਤ ਇਤਿਹਾਸਕ ਗ੍ਰੰਥ ਰਚਿਤ ਕਵੀ ਸੰਤੋਖ ਸਿੰਘ ਦੀਆਂ ਗੱਪ ਤੋਂ ਵੀ ਉਪਰ ਲੰਘ ਗਏ। ਜਿਸ ਮੁਤਾਬਿਕ ਨਿਕਲਦੇ ਸੁਆਲਾਂ ਦਾ ਨ ਅੱਜ ਕੋਈ ਜੁਆਬ ਹੈ ਨ ਅੱਗੇ ਜਾਕਰ ਅਸੀਂ ਆਪਣੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਦੇ ਪਾਵਾਂਗੇ।


ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਜੀ ਦੇ ਜੀਵਨ ਦੀ ਸਾਖੀਆਂ ਵਿਚੋਂ ਇਕ ਪ੍ਰਸੰਗ ਹੈ ਕਿ ਜੱਦ ਗੁਰੂ ਜੀ ਜੋਤਿ ਜੋਤਿ ਸਮਾਏ ਸਨ ਤੇ ਸ਼ਰੀਰ ਨੂੰ ਅਗਨੀ ਸੰਸਕਾਰ ਅਤੇ ਦਫ਼ਨਾਉਂਣ ਦੇ ਝਗੜੇ ਉਪਰ ਹਿੰਦੂ-ਮੁਸਲਮਾਨ ਵਿੱਚ ਵਿਵਾਦ ਹੋਣ ਕਾਰਣ ਬਾਬਾ ਜੀ ਦਾ ਸ਼ਰੀਰ ਕਫ਼ਨ ਦੀ ਚਾਦਰ ਥੱਲਿਓਂ ਅਲੋਪ ਹੋ ਗਿਆ ਅਤੇ ਦੋਵਾਂ ਸਾਮੁਦਾਇਕ ਲੋਕਾਂ ਉਸ ਚਾਦਰ ਦੇ ਦੋ ਫਾੜ ਕਰ ਆਪਸ ਵਿੱਚ ਵੰਡ ਲਈ ਤੇ ਹਿੰਦੂ ਵੀਰਾਂ ਉਸ ਟੁਕੜੇ ਦਾ ਸੰਸਕਾਰ ਕਰ ਦਿਤਾ ਅਤੇ ਮੁਸਲਮਾਨਾਂ ਨੇ ਦਫ਼ਨ ਕਰ ਦਿੱਤਾ।


ਇਹ ਕਹਾਣੀ  ਕਿਉਕਿ ਗੁਰੂ ਜੀ ਦੀ ਆਪਣੀ ਸਿਖਿਆ ਮੁਤਾਬਿਕ ਖ਼ਰੀ ਨਹੀਂ ਉਤਰਦੀ ਜੋ ਕਿ ਚਮਤਕਾਰ ਨੂੰ ਬੜਾਵਾ ਦੇਂਦੀ ਹੈ। ਪਰ ਉਪਰੋਂ ਜੱਥੇਦਾਰ ਜੀ ਨੇ ਉਸ ਕਹਾਣੀ ਵਿੱਚ ਥੋੜਾ ਹੋਰ ਮਸਾਲਾ ਛਿੜਕ ਦਿੱਤਾ ਕਿ ਉਹ ਜਗ੍ਹਾ ਜਿੱਥੇ ਚਾਦਰ ਪਾੜੀ ਗਈ ਸੀ ਉਹ ਬਾਹਦ ਵਿੱਚ ਜਾ ਕੇ ਭਾਰਤ-ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਦਾ ਐਲ ਓ ਸੀ ਯਾਨਿਕੀ ਬਾਰਡਰ ਬਣੀ।


ਪਿੱਛਲੇ ਮਸਲੇ ਘੱਟ ਸੀ ਜੋ ਕਿ ਸੰਤੋਖ ਸਿੰਘ ਦੀ ਕਾਲਪਨਿਕ ਅਤੇ ਮਿਲਾਵਟੀ ਸਾਖੀਆਂ ਦੇ ਵਧੀਕ ਪੰਨੇ ਆਮ ਸਿੱਖਾਂ ਅਗੇ ਸਾਡੇ ਗ੍ਰੰਥੀਆਂ ਪਾਠੀਆਂ, ਪ੍ਰਚਾਰਕਾਂ ਕੀਰਤਨੀਆਂ ਛੁਪਾ ਦੇਂਦੇ ਹਨ। ਜੋ ਨਵੇਂ ਇਤਿਹਾਸ ਬਣਾ ਦਿੱਤੇ ਗਏ। 


ਮੈਂ ਤਾਂ ਆਪਣਾ ਰੋਸ਼ ਲਿਖਕੇ ਹੀ ਨਿਕਾਲ ਸਕਦਾ ਹਾਂ । ਹਿੰਮਤ ਵਾਲੇ ਵਿਰੋਧ ਕੌਣ ਕਰੇ। ਜੋ ਕੋਈ ਵੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕਰਦਾ ਵੀ ਹੈ ਕਾਬਿਜ਼ ਆਗੂ ਜਾਂ ਤੇ ਉਸਦੀ ਛਬੀਲ ਲਾ ਦਿੰਦੇ ਹਨ ਜਾਂ ਤਲਵਾਰਾਂ ਨਾਲ ਛਲਣੋ ਛਲਣੀ ਕਰ ਦਿੱਤੇ ਜਾਂਦੇ ਹਨ।  ਪਰ ਗ੍ਰੰਥੀ ਲੋਕ ਕਿਉਂ ਹਾ ਹਾ ਦਾ ਨਾਹਰਾ ਨਹੀਂ ਮਾਰਦੇ ? ਪਹਿਲਾਂ ਤੇ ਸਮਝ ਤੋਂ ਬਾਹਰ ਸੀ। ਪਰ ਕਿਉਂਕਿ ਉਹਨਾਂ ਵੀ ਬੱਚੇ ਪਾਲਣੇ ਹਨ ਸ਼ਾਇਦ ਇਸੇ ਕਰਕੇ ਚੁੱਪ ਹਨ।


Seriously

Monday, 12 July 2021

जिज्ञासा

#जिज्ञासा
जिस सदी में हम जी रहे है, मैं नहीं समझता इससे पहले जो हमारे पूर्वज पिछली सदियों में जीकर गए हैं, ने इस जैसी बेहतर जिंदगी देखी होगी। बेशक उनके समय में उनसे पिछले वालों से बेहतर हो। बात हो रही है तकनीक की। तरक्की तो हुई पर बहुत धीमी रफ्तार से कि कोई भी व्यक्ति अपने जीवन की यात्रा में उस ख़ोज को पूर्ण रूप से नहीं देख  पाया, बेशक वो जीया भी अनुपात से ऊपर उठ कर हो।

पर आज के समय में जिसे हम नया युग भी कह सकते हैं, की आधुनिक प्रणाली जिस स्पीड में विकसित हुई कि माना जा सकता है कि जिस किसी ने उस व्यवस्था की खोज की उसका लुत्फ भी उठाया। नहीं तो जो हमारे पूर्वज कर गए उनके साथ तो 'दादा खरीदे, पोता इस्तेमाल करे' की कहानी बनी।

क्या आप जानते हैं इस विकास का मुख्य कारण क्या हो सकता है? वो है ज्ञान का प्रकाश। जो इस समय के लोगों को शिक्षा से आया। वो शिक्षा जो मिली उसका क्रेडिट न केवल उन लोगों को जाता है जो प्रेरणा बने बल्कि उन लोगों को भी जाता है जिनके उठाये जाने अनजाने वो कदम थे जिनसे नए युग के विद्यार्थियों में जिज्ञासा बनी कि जो वो हमें पिछली ऐतिहासिक कथा कहानियां सुना रहे हैं   वो तर्क हीन हैं।

आज का विद्यार्थी (विद्यार्थी इसलिए क्योंकि  उसे अपने जन्म लेते ही गोद कम कैमरे की क्लिक अधिक सुनाई दी, व चहरे की जगह दिखी स्क्रीन, चाहे वे मोबाइल की हो या टी वी, जिन्होंने उसे जिज्ञासु बनाया) अपनी आंख खुलने पर अपने बचपन में मिट्टी आटे के खिलौनों से नहीं खेला। उसको जो खिलौना हमने उपलब्ध करवाया वो पुर्जो से बना था। उस बच्चे को जिज्ञासा में उस खिलौनें के रंग डिज़ाइन को प्रेफर नहीं किया बल्कि वो मूवमेंट क्या कर रहा है, उस पर ध्यान गया। फिर जिज्ञासा जागी उसके अंदर से आती आवाजों की, फिर जागी तमन्ना उसे खोल कर देखने की कि आखिर वो हिलडुल कैसे रह है।

जबसे हम सब मे लॉक डाउन की आदत पड़ी है न केवल हम ऑनलाइन  की निर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं बल्कि हमारे बच्चे  जो दोस्त, रिश्तेदार,स्कूल, मैदान, पार्क जैसे लोग व जगह तो भूल ही गये हैं जहां एक दूसरे से मिलना ,छूना, खेलना, पढ़ना, बातचीत करना जैसी एक्टिविटी से कुछ अलग किस्म का ज्ञान मिलता था। जो पढ़ाई से अलग ही है।

Cont...
जुलाई 13, 2021
#Seriously

Thursday, 8 July 2021

निन्यानबे_का_फेर

#निन्यानबे_का_फेर..

अभी पिछले दिनों ही एक लेख लिखा था कि ज्यों ज्यों व्यक्ति की आमदनी बढ़ती है, वो खर्च या दान-पुण्य के मामले में थोड़ा कंजूस हो जाता है। उसे वो बचत जमा करने या डबल करने की आदत-सी हो जाती है।

सच कहूं, तो मुझे यह धारणा को ख़ुद पर आजमाने का मौका मिला या समझ लें कि परीक्षा हुई तो ख़ुद भी न संभल पाया। 

कहानी कुछ यूँ है कि पिछले कुछ सालों से मैंने अपना  व्यापार काफी हद तक अपने बेटे को सपुर्द कर दिया था। कोई विशेष सलाह की जरूरत या कोई मुश्किल इत्यादि आने पर ही वह मुझसे विचार विमर्श कर लेता था।

हुआ यूं कि  बेटे ने कोरोना जैसी विपदा पर लगे लॉक डाउन को देखते अपनी पूंजी की  कुछ नकद रकम घर पर रखने का फैंसला किया कि भगवान न करे फिर कभी ऐसी  इमरजेंसी आई तो घर खर्च के काम आएगी। 

यह विचार था तो जोखिम पर मैंने बेटे का दिल न दुखे या बुरा न मान जाए, बात मान कर उस रक़म को संभालने का जिम्मा ख़ुद पर ले लिया।

तो रकम जो नकद में थी, राउंड फ़िगर में जाते जाते 99 के फेर में पँहुच गई। पहले क्या होता था कि तो अपने स्वभाव की  मजबुरी थी कि  थोड़ी बहुत बचत  दाये बायें किसी जरूरत मंद को अपने तरीके से दे  देता था, वो देनदारी न के बराबर होने लगी, वो इसलिये कि घर पर नकद रखने से उस 99  को 100 करने के चक्कर में व राउंड फिगर तक करने की लालसा जाग चुकी थी।

पर जब वो रकम 100 होने लगी तो जो स्वभाव पहले था वो लगभग खत्म हो चुका था। अब मेरा लक्ष्य 150 और फिर 200 तक करने का हो गया।

 मन में उलझन तो तब हुई कि मेरा पहले वाला धर्यवान मन जिसके पास  जेब में सौ दो सौ रुपये भी हों तो उसकी प्यासी आँखें दाये-बाएं किसी जरूरतमंद आदमी को ढूंढने को सर्च करती फिरती थी, वो अब अगल -बगल जरूरत मन्द दिख भी जाए तो उन्हें इग्नोर करने की कोशिश करती  कि मुझसे कोई कुछ मांग न ले क्योंकि इस 99 के फेर में तब तक मेरा लक्ष्य उस राउंड फ़िगर में बाद वाली दो जीरो और बढ़ा चुका था। 

इससे पहले कि मेरा मन एक जीरो और करने के फेर में डोलता, झट से मैंने उन नकद रकम की गड्डी को अपने बेटे के सपुर्द कर दी कि इसे बैंक में डाल या कहीं भी इन्वेस्ट कर दे, अब मेरे बस का नहीं ऐसे 99 के फेर में पड़ कर अपना धर्म और भृष्ट करने का।

#Seriously
Gurmeet Singh Gambhir II

Sunday, 4 July 2021

जिंदगी का फलसफा।

जिंदगी का फलसफा।

यदि हम कहें कि हमें अपना नया व्यापार चलाने को कैपिटल मनी के लिए किसी की मदद की जरूरत है तो वो एक पहली सोच ही गलत होगी कि इससे व्यापार चल निकले गा। 

उसके लिए हमें पैसा ब्याज पर लेना होगा। इससे पहला लाभ तो यह होगा कि व्यापार चलते ही मूल और ब्याज दोनों के वापिस करने की नीयत बनी रहेगी, 

दूसरा लाभ यह होगा कि व्यापार ध्यान से होगा कि कोई नुकसान न हो। न उधारी पैसा इधर उधर लगेगा, न वस्तु घटिया क्वालिटी की होगी कि समय की अवधि से अधिक बची न रहे। 
अवधि से मतलब वस्तु खाने की है तो बासी न हो, यदि वस्तु सीज़न के हिसाब से ही तो उसी मौसम में बिक जाए। जिससे मूल तो जाएगा ही ब्याज भरने लायक न रहेगें।

पैसा ब्याज पर लेने को भी जो प्रकिर्या है उसमें भी शर्त होती है कि या तो कर्ज़ के अमाउंट के बराबर की कोई महंगी वस्तु हो, या उस बराबर की वैल्यू रखते व्यक्ति की लिखित गारंटी।

 क्योंकि फाइनेंस के व्यापार में लगे लोग अपनी तरफ से कोई रिस्क नहीं उठाते। यदि कोई धोखा दे जाए तो बात अलग है। पर धोखा भी कोई जानबूझ कर नहीं खाता । उसी के विभाग का ही कोई कर्मी कर्ज़ लेने वाले से मिला होता है या फिर कर्ज़ लेने वाले की चालाकी , जिससे ऐसे धोखे हो जाते हैं।

बात हो रही थी कि कर्ज के अमाउंट के बराबर की गारंटी की। आम आदमी चाहे तो न उसके पास मूल होता है न गारंटी। व्यापार के अतिरिक्त और भी कई डिपार्टमेंट हैं जिसमें पैसा ही पैसे को खींच पाता है। 

ये तो रही धंधे की बात। अब आते हैं इसी पैसे के विरोधी "प्यार' की, जो ये सब लेन-देन, घाटा-नफा नहीं देखता। या यूं कह लीजिए कि प्यार अंधा होता है। पर जिस प्यार में धंधे की बात होती दिख जाए तो वो भी एक धोखा है जो दोनों पक्षों में से कोई एक तो दे ही रहा होता है।

जिस प्यार की मैं बात कर रहा हूँ वो भी जरूरी नहीं कि केवल प्रेमी-प्रेमिका अथवा पति-पत्नि के संबध का हो । इसमें पक्के मित्र, सगे सम्बधी, सभी जज़्बाती रिश्ते आ जाते हैं जो प्यार व विश्वास से बचपन से जुड़े हैं।

इन जज़्बाती रिश्तों से घायल या ठुकराए हुए लोग पानी तक नहीं मांग पाते। जबकि व्यापारी लोग जैसे तैसे देर सवेर फिर से उठ खड़े होते हैं क्योंकि उन्होंने अपने बच्चे पालने होते हैं। पर प्यार व विश्वास से टूटे लोग  अपनी जिंदगी के नजारे तक गवा बैठते हैं।

बेशक उनके पास पैसा, जमीन जयदाद, शोहरत की कमी न भी हो पर वो आत्मिक सुख व शांति उनसे बिछुड़ चुकी होती है जिसके दुबारा मिलने के चांस न के बराबर होते हैं।

तब उन्हें एक अदद चीज़ की जरूरत होती है वे है सावंतना से भरी बातचीत, जो उन्हें सहनशील बनाए रखे। पर जो मिल सकती है अपनों से । वो अपने बेशक उनके मामले न सुलझा पा रहे हों पर  सहानुभूति के दो शब्द जरूर बोल कर उन दुखी आत्माओं को दो पल की खुशी ला सकते हैं। 

#SERIOUSLY