Wednesday, 4 May 2016

आसा दी वार (भूमिका)

अर्मत वेले (सूबह के समय) '#आसा_की_वार' का किर्तन होता है/ इस बाणी में गुरू नानक देव जी ने '#अकाल_पूरुख' (प्रमात्मा) और उसके 'नाम' की महिमा की है और गुरू के महत्व पर प्रकाश डाला है/ इस बाणी में निम्न लिखे #गुरू_उपदेश/ सिधांत का वर्णन है:-
१) सतगुरू  अपने उपदेशों द्वारा साधारण मनुष्य को महान तथा धर्मी बना देता है/
२) गुरू के द्वारा ही अकाल पुरुख से सांझ बनती है/
३) अकाल पुरूख का जन्म (प्रकाश) अपने आप से हुआ है/
४) सारी सिर्शटी का कर्ता-धर्ता वही है तथा सिर्शटी का हर काम उसी की रज़ा (हुकूम) से होता है/
५) प्रभू का सिमरन करने वाले लोग प्रभू जैसे हो जाते हैं, फिर वह जन्म-मरन के चक्कर मे नहीं पड़ते/
६) प्रभू का न्याय सच्चा है, वे जीवो़ को किये हुए कर्मों के आधार पर फैंसला करता है/
७) अच्छे कर्मों वालों को अपने साथ तथा बूरे कर्मों वाले को योग्य सज़ा देता है/
८) प्रभू की सज़ी कुदरत, बेअंत त़ाकत तथा आश्चर्यजनक कौतक देख मन में झनझनाहट, हैरानगी,प्रेम तथा श्रर्द्धा के भाव उत्पन्न होते हैं/
९) अंहकार त्याग कर प्रभू की समझ गुरू के उपदेशों पर चल कर हो सकती है/
१०) दुनिया से मिली प्रशंसा से अभिमान नहीं करना चाहिए/
११) प्रभू ही मनुष्य का असल सहारा है, देवी-देवताओं की उसके आगे कोई मूल्य नहीं है/
१२) अंहकार, बूरे विचार, बूरे कर्म, संसारिक पदार्थों का मोह, तथा विकार धर्म की राह में रूकावट हैं/
१३) तीरथ स्नान, मुर्ति पूजा, जप-तप,रास लीला, व दिखावे के पाठ, दिखावे के पुन्य-दान, धार्मिक भेष जैसे कर्म-कांड प्रभू प्राप्ती में कोई सहायता नहीं करते, बल्कि दूर ले जाते हैं/
१३) सेवा, संतोष, निमर्ता, सच्चाई, दया, ऊँचा-आचरण, जरूरतमंद की मदद, विकवरों से बचना आदि गुण सच्चे धर्मी मनुष्य में होने चाहिए/
१४) एक धार्मिक व्यक्ति को हर समय प्रभू को याद रखना, गुरमुखों की संगत, प्रभु पर विश्वास, नेक कमाई और उसकी रज़ा मे रहना जरूरी है/
१५) मनुष्य को स्त्री से कोई भेद-भाव नहीं रखना चाहिए/
१६)  प्रभू के भगत को मिट्ठा बोलना अध्यात्मक गुणों से भरपूर, सादा जीवन तथा उसके हुकूम पर किंतु-परंतु नहीं करना चाहिए/

No comments:

Post a Comment